घर में मोर पंख को क्यों रखना चाहिए / Mor Pankh Ko Ghar Me Kyon Rakha Jata H
घर में मोर पंख को क्यों रखना चाहिए / Mor Pankh Ko Ghar Me Kyon Rakha Jata H
वास्तु - शास्त्र में मान्यता है कि मोर पंख घर में रखने से मंगल कार्य होते है। यह रखने से दुरात्माएं तो पास ही नहीं आती हैं। वास्तु - शास्त्र एवं ज्योतिष-शास्त्र में मोर के पंखों को बहुत महत्त्वपूर्ण बतलाया गया है। मोरपंख घर में रखने का बहुत महत्व है। ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र में मोर पंख को बहुत भाग्यशाली माना गया है। सावधानीपूर्वक इसका नियमित प्रयोग करने से असंभव कार्य भी संभव से होने लगते हैं। आप निम्न प्रयोगों के द्वारा आप भी घर में मोर के पंखों को रख कर लाभ उठा सकते है :-
वास्तु - शास्त्र के अनुसार मोर पंख को घर के दक्षिण-पूर्व कोण में लगाने से धन की वृद्धि होती है।
मोर पंख को अत्यंत ही शुभ और चमत्कारिक माना जाता है। यह जिसके भी घर में रखा होता है उसके घर में कभी भूत-प्रेत की बाधा तो नहीं रहती, साथ ही किसी भी प्रकार के कीड़े-मकोड़े और छिपकली के आने का रास्ता भी बंद हो जाता है।
यदि बच्चा जिद्दी हो तो मोर पंख को छत के पंखे के पंखों पर लगा दें। पंखा चलने पर मोर के पंखों की भी हवा बच्चे को लगेगी। इसके कारण बच्चे में धीरे-धीरे हठ व जिद कम होती जाएगी।
मोर व सर्प में शत्रुता होती है। यदि मोर का पंख घर के पूर्वी और उत्तर-पश्चिम दीवार में या जेब व डायरी में रखा हो तो राहू का दोष कभी भी नहीं परेशान करता है तथा घर में सर्प, मच्छर, बिच्छू आदि विषैले जंतुओं का भय नहीं रहता है।
घर के मुख्य द्वार पर मोरपंख लगाने से घर में बुरी आत्माओं का प्रवेश नहीं होता। सर्प और बिच्छू घर में नहीं आते तथा घर में अनावश्यक उपद्रव नहीं होते।
कालसर्प दोष को दूर करने की मोर पंख में अद्भुत क्षमता होती है। कालसर्प दोष से पीडि़त व्यक्ति अपने तकिए के खोल के भीतर मोर पंख रखना चाहिए। यह कार्य सोमवार की रात्रि को करना चाहिए। प्रतिदिन इसी तकिए का प्रयोग करें। इससे कालसर्प दोष का प्रभाव क्षीण हो जाता है।
नवजात बालक को एक मोर का पंख चांदी के ताबीज में डाल कर पहना देने से बालक डरता नहीं है तथा नजर दोष से भी बचा रहता है।