Breaking News

नवरात्र के आठवां दिन यानि मां महागौरी की पूजा


पंडित रामप्रसाद के अनुसार :- नवरात्र के आठवें दिन मां के आठवें स्वरूप महागौरी की उपासना की जाती है।



मां की चार भुजाएं हैं तथा वे अपने एक हाथ में त्रिशूल धारण किए हुए हैं, दूसरे हाथ से अभय मुद्रा में हैं, तीसरे हाथ में डमरू सुशोभित है तथा चौथा हाथ वर मुद्रा में है। मां का वाहन वृष है। अपने पूर्व जन्म में मां ने पार्वती रूप में भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी तथा शिव जी को पति स्वरूप प्राप्त किया था। मां की उपासना से मनपसंद जीवन साथी एवं शीघ्र विवाह संपन्न होगा। मां कुंवारी क न्याओं से शीघ्र प्रसन्न होकर उन्हें मनचाहा जीवन साथी प्राप्त होने का वरदान देती हैं। यदि किसी के विवाह में विलंब हो रहा हो तो वह भगवती महागौरी की साधना करें, मनोरथ पूर्ण होगा।


माँ का भोग:-


भोग 1: इस दिन माता को भोग में नारियल का भोग लगाया जाता है। और ब्रह्माण को भी नारियल दान में देने की प्रथा है. यह माता निसंतानों की मनोकामना पूरी करती है।


भोग 2: सुबह  9:00 से पहले 8 शरीफा माँ को अर्पित करके शाम को प्रसाद के रूप मैं ग्रहण करो व बाटों।


उपासना मंत्र ::-
श्वेते वृषे समरूढ़ा श्वेताम्बराधरा शुचि:। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

माता को प्रिय पुष्प:-
रात की रानी (Nightqueen)

आज के दिन छोटी कन्याओं को दिये जाने वाला उपहार:-
आठवां दिन नवरात्रि का सबसे पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन अगर कन्या का अपने हाथों से श्रृंगार किया जाए तो देवी विशेष आशीर्वाद देती है। इस दिन कन्या के दूध से पैर पूजने चाहिए। पैरों पर अक्षत, फूल और कुंकुम लगाना चाहिए। इस दिन कन्या को भोजन कराना चाहिए और यथासामर्थ्य कोई भी भेंट देनी चाहिए। हर दिन कन्या-पूजन में दक्षिणा अवश्य दें। इस दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए देवी मां को चुनरी भेंट करती हैं.

आज के दिन किस रंग का वस्त्र धारण करें:-
लाल-केशरिया-पीला-सफेद-गुलाबी

उपवास/व्रत में आज क्या जरूर खाएं:-
Sabudana (साबूदाना)

आज किये जाने वाले विशेष उपाय:-

    पति - पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के लिए :- पति - पत्नी दोनों अपने भोजन से कुछ हिस्सा निकाल लें। इसे रोज चिड़ियों को खिलाएं इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा।