Breaking News

घमोरिया का देशी व घरेलू उपचार

प्रिय दोस्तो ,
गर्मियो के दिनों मे शरीर पर छोटे छोटे दाने निकल आते है। जिनमे कभी कभी पानी भी भर जाता है। जिस स्थान विशेष पर हवा नही लगती है, दबा हुआ या जादा ढाका हुआ रहता है व वहां खुजली और लाल होकर दाने निकल आते है। पसीने की गंदगी की वजह से रोम छिद्र बंद हो जाते है। शरीर पर छोटे छोटे दानो के रूप मे  घमोरिया निकल आती है। ज्ञान गुरु के बताए गए उपचार निचे लिखे हैं :-




घमोरिया का देशी उपचार :-


घमोरिया दूर करने के लिए मुलतानी मिट्टी के पाउडर मे दही मिलाकर साबुन की टिकिया की तरह बना ले। साबुन के स्थान पर इस उपचार का उपाय करे।  घमोरिया ठीक हो जाएगी।

घमोरियो की तकलीफ़ मे आमतौर गर्मी या बरसात मे होती है और इसका मुख्या कारण पसीना है। आधा किलो कच्ची हल्दी की गाठो का रस निकालकर उबाल ले। ठंडा होने पर 200 ग्राम शहद मिलाकर किसी बंद काँच के बर्तन मे रख दे। किसी भी फल के शरबत के साथ 2 या 3 चम्मच हल्दी का रस मिलाकर ले। इस देशी नुस्खे से शरीर की सारी गर्मी निकल जाएगी। घमोरियां  ठीक हो जाएगी।

गर्मी मे पीठ और गले पर व शरीर की नमी वाली त्वचा पर छोटी-छोटी अंधोरी होने लगती है। तब ये देशी नुस्ख़ा अपनाए, मेहदी के लेप करने से घमोरियो की जलन एकदम ख़तम हो जाती है। ये आजमाया हुआ नुस्ख़ा है।

गर्मी मे पीठ और गले पर वा शरीर की नमी वाली त्वचा पर छोटी-छोटी अंधोरी होने लगती है। प्रिक्ली हीट ट्रीटमेंट- दूध मे मुलतानी मिटटी मिलाकर चेहरे वा शरीर पर लेप करने से शरीर वा चेहरे को ठंडक मिलती है और गर्मी से होने घमोरिया ठीक हो जाती है।और घमोरिया निकलती भी नही है।

गर्मियो मे  घमोरियो पर  बर्फ का टुकड़ा रगड़ने से  घमोरिया दब जाती है।

घमोरियां  हो जाने पर मुलतानी मिट्टी का शरीर पर लेप करे. घमोरिया ठीक हो जाएगी।

गर्मी के मौसम मे घमोरिया या छोटे-छोटे दाने बहुत हो जाते है। इन पर 1/4 करेले का रस, मे 1 चम्मच मीठा सोडा (खाने वाला) मिलाकर लेप करने से घमोरियां ठीक हो जाती है। इस घरेलू नुस्खे को दिन मे 2-3 बार करने से सारी घमोरिया शांत हो जाती है।

घमोरिया होने पर नींबू का रस इन पर मलने से  घमोरियो ठीक हो जाती है।

घमोरिया होने पर तुलसी के बीज 5 ग्राम आवले के मुरब्बे के साथ खाने से घमोरियो दूर करने मे बहुत लाभ होता है।

2 बड़े चम्मच दूध मे चंदम घीसकर संतरे का रस और बेशन मिलाकर घमोरियो पर लगाए। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो डाले. यह आयुर्वेदिक उपाय उबटन की तरह भी लगाया जा सकता है। ये उबटन ख़ासतौर पर घमोरियो से छुटकारा दिलाता है और साथ शरीर को शीतलता देता है।

सरसो के तेल व पानी को अच्छी तरह फेंटकर घमोरियो पर लगये। इस से घमोरिया ठीक हो जाएगी ।

आम की गुठली के चूरन को पानी मे मिलकर उसे शरीर पर लगाकर नाहने से घमोरिया ख़तम हो जाती है।

नारंगी के छिल्को को सुखाकर पाउडर बना ले.नहाने के बाद गुलाब जल मे भिगी हुई रुई से घमोरियो पर थपकी दे. सूखने के बाद छिलके के पाउडर को घमोरियो पर लगा दे।  इस से घमोरियो ठीक हो जाएगी।

दूध मे मुलतानी मिट्टी मिलाकर चेहरे व शरीर पर लेप करने से शरीर व चेहरे को ठंडक मिलती है। और गर्मी से होने घमोरिया ठीक हो जाती है। और घमोरिया निकलती भी नही है।