Breaking News

अपनी किस्मत का ताला कैसे खोलें ? Apni Kismat Ka Tala Kaise Kholen ?

कहतें है कि किस्मत बनाने से बनती है। ये बात बिल्कुल 100% सत्य है। कई बार हमे जिंदगी में ऐसा लगता है कि मेहनत के अनुसार हमे रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है। पैसा आता है, लेकिन हाथ में ठहरता नहीं है और हर तरफ उथल-पुथल साफ नज़र आती है। ऐसे में वास्तु - शास्त्र में कुछ मान्यताएं हैं जिनसे जुड़े उपाय को करके आप भी अपनी किस्मत संवार सकते हैं। कुछ ऐसे ही आसान लेकिन कारगर उपाय निचे दिए गए हैं।


 

पंडित रामप्रसाद के अनुसार जाने वास्तु - शास्त्र में - किस्मत को चमकाने के लिए क्या लिखा गया है



भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी जी की पूजा से भी सभी तरह की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। भगवान विष्णु ही व्यक्ति को सुख, शांति और समृद्धि देने वाले मुख्य देवता माने जाते हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा और प्रार्थना करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।

आप अपनी तिजोरी में 10 रुपए (ताजे नोट) के 100 से ज्यादा नोट रखें। आप जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखें। जो भी आप खरीदना चाहते हैं उसके बारे में कल्पना करें। हमेशा सकारात्मक सोच रखें। प्रतिदिन मंदिर जाएं और जो मिला है उसके लिए ईश्वर का धन्यवाद करें। ऐसा करने से भी आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

आप हर बुधवार को गणेशजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। मंदिर में गुड़ और चने का दान करें। इससे भी धन की प्राप्ति होती है।

आप हर गुरुवार को पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं। इससे भी धन लाभ होगा।

एक अन्य उपाय - आप शुक्रवार को स्टील या लोहे का एक ताला खरीदें। खरीदते समय ध्यान रखें कि यह ताला बंद हो। ताला खुला नहीं होना चाहिए और इसे खोलने की कोशिश भी न करें। इसे एक बॉक्स में बंद करके बेड के पास रखें। दूसरे दिन यानी शनिवार को सुबह नहा धोकर उस ताले को मंदिर में रख आएं। इस दौरान ध्यान रहे कि ताले को खोले नहीं और पलटकर देखे बिना घर वापस आ जाएं। अब उस ताले को जो कोई भी व्यक्ति खोलेगा, तो समझो आपकी किस्मत खुल गई है।