Breaking News

ऐसे लड़को पे मरती है लड़कियाँ....

अगर आप महिलाओं को आकर्षित करना चाहते हैं तो आपको खुशमिजाज बनना पडेगा। एक नए अध्ययन में पता चला है कि खुशमिजाज पुरूष महिलाओं को ज्यादा आकर्षित करते हैं। अध्ययन में यह भी पता चला है कि पुरूष शारीरिक आकर्षण को देखकर महिलाओं की तरफ आकर्षित होते हैं।



 पेन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार पुरूषों के खुशमिजाज व्यवहार से महिलाएं उनकी तरफ आकर्षित होती है और यह भी जान सकती हैं कि पुरूष आक्रामक स्वभाव का नहीं है। अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने एक सर्वे किया।

सर्वे मे 164 पुरूषों और 79 महिलाओं को शामिल किया जिनकी उम्र 18 से 27 साल के बीच थी। सर्वे में महिलाओं और पुरूषौं से उनके आकर्षण के बारे में सवाल पूछे। सर्वे में महिलाओं ने पुरूषों में मजाकिये स्वभाव और खुशमिजाज व्यवहार जैसे गुणों को प्राथमिकता दी। जबकि पुरूषों ने महिलाओं में शारीरिक आकर्षण और अच्छे स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी।