Breaking News

मोटापे से लेकर डायबिटीज तक का एक रामबाण उपाय

आप के घर में कई जमाने से नारियल तेल का इस्तेमाल करते आ रहे हैं परन्तु इसके कई ऐसे फायदे भी हैं जो अलग-अलग मामलों में आपके लिए मददगार साबित होंगे या होते हैं । आज हम आपको नारियल तेल के चमत्कारी गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं। नारियल तेल कई बीमारियों के इलाज में काम आता है। तो आइए जानते हैं नारियल तेल के चमत्कारी गुणों के बारे में।







 
नारियल मोटापे से बचाव :-
मोटापे से बचना है तो, कच्चे नारियल का तेल अपनाएं। आम तेल में बनने वाले खाने में काफी फैट होता है जो शरीर पर जमा होकर मोटापा बढ़ाता है लेकिन नारियल के तेल में बने खाने में फैट बिल्कुल नहीं होता और यह आपके बढ़ते वजन को नियंत्रित करता है।




नारियल डायबिटीज में फायदेमंद :-
नारियल तेल  डायबिटीज के मरीजों के लिए बहत हीं फायदेमंद है। नारियल के तेल में कुछ खास और दुर्लभ वसा अणु होते हैं जो आपकी कोशिकाओं को बिना इंसुलिन की मदद के आहार प्रदान करता है।


नारियल कोलेस्ट्रॉल कम करता है :-
नारियल तेल को दिल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल को बढऩे से बहुत हद तक रोकता है। उच्च रक्तचाप में भी ये बहुत फायदा करता है। ये धमनियों की सूजन को कम करने में सहायक होता है।
 

नारियल से झुर्रियां दूर भगाए :-
नारियल तेल में विटामिन ई का कैपसूल मिलाकर रात में चेहरे पर झुर्रियों वाले हिस्से में लगाएं और सुबह पानी से धो लें। इससे त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियां कम होती हैं।


नारियल लंबे और घने बालों के लिए:-
लंबे और घने बालों के लिए ये काफी मददगार साबित हो सकता हैं। अगर अाप भी चाहते है कि अापके बाल सुंदर अौर लंबे दिखे तो इसका इस्तेमाल करें।