किसी के स्वभाव के बारे में जाने जन्म दिवस से Kisi Ke Nature Ke Bare Me Jane Uske Birthday Se

वास्तु - शास्त्र के अनुसार:- आपके जन्म दिवस का दिन क्या था यानी आप किस वार को पैदा हुए थे इस बात पर भी काफी हद तक यह निर्भर करता है कि आपका स्वभाव और व्यवहार कैसा होगा।
तो वास्तु - शास्त्र के अनुसार जानें:- जन्म के दिन के आधार पर अपना और दूसरों का स्वभाव
सोमवार-
इस दिन जन्मे व्यक्ति हमेशा समाज में चर्चा का विषय बने रहते हैं लेकिन इनका पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं रहता। इन्हें अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, बावजूद इसके ये लोग हंसमुख होते हैं और काफी मीठा बोलते हैं। ये निरंतर विचार बदलते रहते हैं। ये लोग बुद्धिमान, कला प्रेमी और बहादुर होते हैं और सुख-दुख में एक जैसे रहते हैं। इस दिन जन्मे व्यक्तियों की याददाश्त बहुत तेज होती है लेकिन इनमें धैर्य की बहुत कमी होती है।
मंगलवार-
मंगलवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति क्रोधी, पराक्रमी, अनुशासनप्रिय, ऊर्जा से परिपूर्ण और नए विचारों का समर्थन करने वाले होते हैं। ये हमेशा प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हैं। ऐसे लोग अपनी प्रशंसा सुनने के बहुत इच्छुक रहते हैं। इनके दांपत्य जीवन में समय-समय पर विरोधाभास की स्थिति आती रहती है। अधिक क्रोध के कारण आसपास के लोगों से इनकी ज्यादा नहीं बनती।
बुधवार-
बुधवार को जन्मे लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी और तीक्ष्ण बुद्धिवाले होते हैं। साथ ही अपनी वाकपटुता से दूसरों की बोलती बंद कर देते हैं। लोग इन्हें पसंद करते हैं। ये अपने माता-पिता और भाई-बहनों से विशेष रूप से बहुत प्यार करते हैं। भाग्य पक्ष मजबूत होने के कारण, ये लोग सभी प्रकार की विपत्तियों से जल्द ही बाहर निकल आते हैं और धन कमाने में कामयाब होते हैं।
गुरुवार-
इस दिन जन्म लेने वाले लोग महत्वाकांक्षी, गंभीर स्वभाव वाले होते हैं और किसी भी मुश्किल समय का सामना बड़ी ही समझदारी और साहस के साथ करते हैं। इनके साहस और तर्क के आगे कोई टिक नहीं पाता। अपने विचारों और भावनाओं को दूसरे के सामने अच्छी तरह से पेश करते हैं, इसी कारण लोग इनसे जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। ये दोस्ती भी अच्छी संगत वालों से करते हैं।
शुक्रवार-
इस दिन जन्मे व्यक्ति की वाणी में मधुरता और सरलता होती है और वाद-विवाद करने वाले से ये नफरत करते हैं। ऐसे लोग मनोरंजन के साधनों पर अधिक खर्च करते हैं जिससे इनका आर्थिक संतुलन बिगड़ जाता है। कला के क्षेत्र में ये लोग अपनी अलग जगह बना सकते हैं। प्रेम के मामले में ऐसे लोग एक जगह नहीं टिक पाते। इनके स्वभाव में ईर्ष्या अधिक होती है। इनका वैवाहिक जीवन सफल कहा जा सकता है।
शनिवार-
जो लोग शनिवार को पैदा होते हैं वे आलसी और संकोची होते हैं। ऐसे लोग किसी भी कार्य को करने के लिए योजना तो बनाते हैं लेकिन उन योजनाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर पाते। इन लोगों को दोस्ती करते वक्त सावधानी बरतने की जरुरत होती है। परिवार वालों और रिश्तेदारों से भी इन्हें बहुत सुख नहीं मिलता। इनके जीवन में कितने ही कष्ट क्यों न आएं, अपने हंसमुख स्वभाव के कारण ये लोग विचलित नहीं होते।
रविवार-
रविवार को जन्मे व्यक्ति किसी की अधीनता में कार्य करना पसंद नहीं करते। सामान्य तौर पर भाग्यशाली होते हैं, कम बोलते हैं और कला एवं शिक्षा के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। धर्म में भी रुचि रखते हैं और फैमिली मेंबर्स के साथ ही दोस्तों और रिश्तेदारों को भी खुश रखने की कोशिश करते हैं। यदि इन लोगों को नेतृत्व का कार्य सौंप दिया जाय तो किसी भी क्षेत्र में बेहतर परिणाम देते हैं।