लड़के किसी नौकरी पर इंटरव्यू के लिए कैसे तैयारी करें / Ladke Kisi Job Ke Liye Interview Kaise Tyar Kren

किसी नौकरी पर इंटरव्यू के लिए कैसे तैयारी करें /  Kisi Job Ke Liye Interview Kaise Tyar Kren  
हर किसी को आपके इंटरव्यू में पहुँचने पर ही पता चल जाता है कि आप कितने इंटेलि‍जेंट हैं और आपको अपने फील्ड  का कितना ज्ञान हैं। ये सब तो आपकी मार्कशीट और आपका एक्स्प्रिएंस बताता है कि आप बेस्ट  हैं, लेकिन जब आप  इंटरव्यू के दौरान जींस की पेंट और टीशर्ट में पहुँच जाते हैं तो क्या आप बुद्धिमान हैं? क्या आपका सिलेक्शन होगा? हो भी सकता है, पर  नहीं होने की संभावना ज्यादा है।




आप ने ये बात तो कई बार सुनी होगी कि "फर्स्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन "। यह बात सभी पर बराबर लागु होती है,  हो सकता आप में से कई इस बात को नहीं मानते हो पर यह बात सही है।

यह बात हमेशा ध्यान रखें कि हमारे पास किसी भी  व्यक्ति के बारे में अंदाजा लगाने के लिए ही केवल उसका पहनावा ही आधार रहता  है और यही बात इंटरव्यू के दौरान भी लागू होती है। आप किस तरह का ड्रेस  पहनकर इंटरव्यू बोर्ड के सामने जाते हैं इससे काफी फर्क पड़ता है।
आइए,  हम कुछ बातें जानते हैं कि गर्ल्स और बॉयज के लिए इंटरव्यू के दौरान किस तरह की सावधानी  रखी जानी चाहिए। जो हमे कामयाबी की राह दिला सकती है ।

लड़कों के लि‍ए:-

1. गहरे  रंग का बि‍जनेस सूट पहन सकते हैं

2. अगर पहली बार इंटरव्यू के लि‍ए जा रहे  हैं, तब शर्ट भी चल सकता है पर शर्ट का रंग बहुत ज्यादा गहरा नहीं होना  चाहि‍ए। यानि शर्ट हलके रंग की प्लेन होनी चाहिए

3. पेंट भी फॉर्मल होनी चाहिए जिसका रंग हल्का और ऑफिसियल लगने वाला होना चाहिए

4. इंटरव्यू रूम में गुसने से पहले अन्दर आने की अनुमति जरुर लें 

5. शर्ट लंबी बाँह का  हो।

6. टाई जरूर पहनें।

7. मोजे का रंग गहरा हो और  जूते भी प्रोफेशनल वातावरण में पहनने योग्य हो।

8. हेयर स्टांइल सामान्य   हो।

9. आफ्टर शेव लोशन  की कम मात्रा लगाएँ।

10.थोड़ी सी स्माइल भी होनी जरुरी है

11. हाथ में बायोडाटा और सर्टि‍फि‍केट रखने के लि‍ए छोटी  ब्रीफकेस या अच्छा-सी  फाइल होनी चाहिए।