Breaking News

हिंदी व्याकरण से जुडी महत्वपूर्ण परिभाषाएँ-

हिंदी व्याकरण से जुडी महत्वपूर्ण परिभाषाएँ निचे लिखी गयी हैं :-

प्रश्न -  व्याकरण किसे कहते हैं?
उत्तर - भाषा की शुद्धता और अशुद्धता का ज्ञान करने वाले शास्त्र को व्याकरण कहते हैं.


प्रश्न -  भाषा क्या है?
उत्तर - विचारों को प्रकट करने का माध्यम ही भाषा है. जैसे हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू आदि .

प्रश्न -  वर्ण किसे कहते हैं?
उत्तर - वर्ण वह छोटी से छोटी ध्वनि है जिसके टुकड़े न किये जा सके. जैसे अ, आ, क, ख, य, त, र आदि .

प्रश्न -  वर्ण कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर - वर्ण दो प्रकार के होते हैं.(१) स्वर  और (२) व्यंजन

प्रश्न -  स्वर किसे कहते हैं?
उत्तर - जो अक्षर  जो बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता के बोला जा सकता हो उसे स्वर कहते हैं.जैसे - अ आ इ ई उ ऊ ए  ऐ आदि.

प्रश्न -  स्वर कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर - स्वर दो प्रकार के होते हैं - (१) हृस्व स्वर और (२) दीर्घ स्वर

प्रश्न -  व्यंजन किसे कहते हैं ?
उत्तर - जिन अक्षरो को बोलने के लिए स्वर की आवश्यकता हो, उसे व्यंजन कहते हैं।

प्रश्न -  हिंदी भाषा में कुल कितने स्वर हैं ?
उत्तर - हिंदी  भाषा में कुल ११ (ग्यारह) स्वर हैं।

प्रश्न -  हिंदी भाषा में कुल कितने व्यंजन हैं ?
उत्तर - हिंदी भाषा में कुल ३९ ( उन्तालीस ) व्यंजन हैं।

प्रश्न -  शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर - वर्णो के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं।

प्रश्न -  वाक्य किसे कहते हैं ?
उत्तर - शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं।

प्रश्न -  व्याकरण के अनुसार शब्दों के कितने भेद हैं ?
उत्तर - व्याकरण के अनुसार शब्दों के पांच भेद हैं - (1) संज्ञा (2) सर्वनाम (3) विशेषण(4) क्रिया (5) अव्यय।

प्रश्न -  अव्यय किसे कहते हैं ?
उत्तर - वह शब्द जिसका स्वरुप हमेशा एक सा रहे उसे अव्यय कहते हैं. जैसे इधर -उधर, धीरे - धीरे , आदि।

प्रश्न -  क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर - जिस शब्द से किसी काम का करना या होना पाया जाए उसे क्रिया कहते हैं।

प्रश्न -  विशेषण किसे कहते हैं ?
उत्तर - जो शब्द किसे संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताएं उसे विशेषण कहते है।

प्रश्न -  सर्वनाम किसे कहते हैं?
उत्तर - जो शब्द संज्ञा के स्थान पर बोले  जाते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं।

प्रश्न -  संज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर - किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान  या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं. संज्ञा पांच प्रकार की होती है।

प्रश्न -  लिंग किसे कहते हैं?
उत्तर - संज्ञा के जिस रूप से स्त्री या पुरुष जाती का बोध हो उसे लिंग कहते हैं. लीन दो प्रकार के होते हैं (१) पुल्लिंग और  (२) स्त्रीलिंग।

प्रश्न -  विलोम  शब्द  किसे  कहते  हैं ?
उत्तर - जिन शब्दों से किसी शब्द का विपरीत अर्थ प्रकट हो उसे विलोम शब्द कहते हैं जैसे - दिन का विलोम रात , अच्छा का विलोम बुरा  आदि।

प्रश्न -  तत्सम शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर - शब्दों के शुद्ध संस्कृत रूप को तत्सम कहते हैं।

प्रश्न -  तत्भव शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर - संस्कृत शब्दों के बिगड़े हुए रूप को तत्भव शब्द कहते हैं।