राशि के अनुसार जानिए पुरुषों का ‘प्यार करने का अंदाज’ / Rashi Se janiye aadmiyon Ka pyaar krne ka tarika

आपने देखा होगा कि एक व्यक्ति का व्यवहार दूसरे व्यक्ति से अलग होता है। किसी को मीठा अच्छा लगता है तो कोई नमकीन का शौकीन होता है। यही बात व्यक्ति के प्रेम व्यवहार पर भी लागू होता है। कोई प्रेम में सादगी पसंद करता है तो किसी को नोंक झोंक वाला प्यार पसंद आता है।



किसी को कामुक बातें आकर्षित करती हैं तो कोई अपने साथी के आंखों आैर आदआें से दिवाना बना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यवहार आैर शौक का यह अंतर राशि के अंतर के कारण होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि के अनुसार हर व्यक्ति का यौन व्यवहार अलग अलग होता है।



मेष राशि
इस राशि के व्यक्ति में काम की भावना प्रबल होती है। लेकिन लंबे समय तक समागम इन्हें पसंद नहीं होता है। ऎसे व्यक्ति कम समय में प्रेम का भरपूर लुत्फ उठाना पसंद करते हैं।

वृषभ राशि
चुंबन इन्हें काफी पसंद होता है आैर समागम के पहले साथी को भरपूर प्यार करते हैं आैर इनकी अपने लिए भी एेसी ही चाहत होती है। यह प्रेम में पहल करना पसंद करते हैं।

मिथुन राशि
ऐसे व्यक्ति जल्दी ही आवेश में जाते हैं। यौन क्रिया के लिए यह जल्दी तैयार हो जाते हैं। समागम के दौरान इन्हें बात-चीत करते रहना पसंद होता है। यह अपने साथी के साथ तालमेल बनाने में बड़े ही होशियार होते हैं।

कर्क राशि
यह अपने साथी की खुशी से ज्यादा अपनी खुशी पर ध्यान देते हैं। इसलिए इनके वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद की कमी रहती है। लेकिन कभी-कभी प्रेम के प्रति अति उत्साहित भी हो जाते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण यौन सुख उठाने में पीछे रह जाते हैं।

सिंह राशि
इस राशि के व्यक्ति प्रेम के प्रति अपनी भावनाओं को जल्दी व्यक्त नहीं करते। लेकिन साथी के इशारे का इंतजार रहता है। यौन क्रिया के दौरान यह काफी उर्जावान और जोशीले रहते हैं। जोश और उत्साह में साथी की भावनाओं की अनदेखी कर जाते हैं।

कन्या राशि
इस राशि के व्यक्ति थोड़े शर्मीले होते हैं। प्रेम के प्रति अपनी चाहत जल्दी दर्शाते नहीं हैं। लेकिन यौन विषयों में इनकी खूब रुचि होती है। यह जिनसे प्रेम करते हैं उनके प्रति काफी ईमानदार होते हैं और अपनी मर्यादा का पालन करते हैं। लेकिन इनके स्वभाव की एक बड़ी विशेषता है कि यह काफी मूडी होते हैं।

तुला राशि
इस राशि के व्यक्ति हमेशा अपने साथी की खुशी का ध्यान रखते हैं। प्रेम संबंध के लिए यह अपने साथी पर कभी दबाव नहीं डालते। साथी की इच्छा से ही यह संबंध को आगे बढ़ाते हैं। इस राशि के व्यक्ति को साथी के प्रति जल्दी आकर्षित करता है। समागम के दौरान बातें करना इन्हें पसंद नहीं होता।

वृश्चिक राशि
इनके उत्साह और व्यवहार के कारण साथी को काफी परेशानी होती है। लेकिन वृश्चिक राशि का साथी हो तो इनके बीच अच्छा तालमेल बना रहता है। प्रेम के मामले में यह अधिक भावुक होते हैं। कई बार उलझन की स्थिति के कारण प्रेम के प्रति नकारात्मक व्यवहार दर्शाते हैं।

धनु राशि
इस राशि के व्यक्तियों की खूबी यह है कि हमेशा प्रेम संबंध के लिए तैयार रहते हैं। प्रेम और आनंदपूर्ण जीवन के प्रति यह उत्साहित होते हैं। इन्हें समागम के दौरान चुंबन और इधर-उधर की बातों में ज्यादा रुचि नहीं होती है।

मकर राशि
इस राशि के व्यक्ति प्रेम संबंध के प्रति काफी गंभीर होते हैं। यह अपने साथी के प्रति समर्पित होते हैं और उन्हीं के साथ संबंध रखना पसंद करते हैं। इसलिए प्रेम के मामले में यह काफी भरोसेमंद होते हैं। इस राशि के व्यक्तियों को चूमना अधिक पसंद होता है।

कुंभ राशि
समागम के दौरान इस राशि के व्यक्ति बहुत अधिक उत्साहित हो जाते हैं। इन्हें प्रेम के दौरान नए नए आसन आजमाना अधिक पसंद होता है। प्यार के बीच इधर-उधर की बातें करना इन्हें पसंद नहीं होता। प्यार में यह अपने साथी से ज्यादा अपनी खुशी पर ध्यान देते हैं।

मीन राशि
यह अपने साथी की भावनाओं को महत्व देते हैं और उनकी खुशी का पूरा ध्यान रखते हैं। इनमें भी धनु राशि की तरह प्रेम के प्रति अधिक उत्सुकता रहती है। कुंभ राशि वालों की तरह इन्हें भी प्यार में अलग प्रयोग करना पसंद होता है। अगर इनका साथी मीन राशि का हो तो इनका संबंध अधिक सुखद और आनंददायक रहता है।