Breaking News

मनुष्य का चरित्र शारारिक लक्षण बताते है / Man's Character

मानव का हर क्रियाकलाप उसके व्यक्तित्व का परिचायक होता है। इसके अलावा शारीरिक लक्षणों के द्वारा भी मनुष्य की चरित्र परीक्षा ली जा सकती है,आइए कुछ जानकारी हासिल करें।



लम्बे कद वाला:- लम्बे कद वाला व्यक्ति कुछ अहंकारी, लापरवाह, स्वार्थी, भोगी, अकड़वाला, अपने मन की इच्छानुसार चलने वाला तथा धार्मिक मर्यादाओं के प्रति लापरवाही बरतने वाला होता है।


छोटे कद वाला:- छोटे कद वाला व्यक्ति बहुत बुद्घिमान, सावधान और समयानुसार क्रोध तथा शक्ति प्रदर्शित करने वाला, अपने पराए के सम्मान का ध्यान रखने वाला, सज्जन, विवेकी, धर्म-अधर्म का विचार करने वाला, दूरदर्शी, सहृदय, उदार तथा सामाजिक एवं लौकिक नियमों का पालन करने वाला होता है।


मोटे शरीर वाला:- मोटे शरीर वाला व्यक्ति हंसमुख, लापरवाह, अहंकारी, स्वार्थ साधने में चतुर, अधिक भोजन करने वाला, अधिक मुनाफा कमाने वाला, लौकिक सफलताओं को महत्व देने वाला, धर्मपालक तथा कुछ सीमा तक मान-सम्मान का ध्यान रखने वाला होता है।


पतले शरीर वाला:- पतले शरीर वाला कुछ संतोषी, स्वाभिमानी, थोड़ा क्रोधी तथा हृदय में सदैव कुछ चिंताएं रखने वाला होता है। ऐसे व्यक्ति के पूर्ण सुख के साधनों में कुछ कमी बनी रहती है। इस प्रकार का व्यक्ति अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए गुप्त रीतियों से काम लेने वाला तथा बनावट प्रिय होता है।


गोरे रंग वाला व्यक्ति:- गोरे रंग वाला व्यक्ति सौंदर्य एवं कलाप्रेमी, स्वाभिमानी, नवीनता प्रिय तथा जीवन उपयोगी वस्तुओं को सरलता से प्राप्त करने वाला होता है उसे अपने इष्ट मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होता है।


गेहुंआ रंग वाला:- गेहुंआ रंग वाला व्यक्ति सुंदर तथा श्रेष्ठ कर्म करने वाला, यशस्वी, स्वाभिमानी, विचारक, परिश्रमी, मधुर भाषी, चतुर, दृढ़, मैत्री का निर्वाह करने वाला, संतोषी दूरदर्शी, ईश्वर भक्त, शुभ कर्म करने वाला तथा अपने पराए के मान सम्मान का ध्यान रखने वाला होता है।


काले रंग का व्यक्ति:- काले रंग का व्यक्ति स्वार्थी, आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए विशेष परिश्रम करने वाला, दूसरों की उन्नति से ईष्र्या करने वाला, क्रोधी, हठी, साहसी, धर्मपालन में विशेष रूचि नहीं रखने वाला, चतुर, चालाक, गुप्त रीतियों से अपना काम निकालने वाला तथा कटुभाषी होता है।