Breaking News

किन चीजों के गुम होने से किस्मत खराब होती है ? / Luck Kab Kaam Nahi Kar Pata

किन चीजों के गुम होने से किस्मत खराब होती है ? / Luck Kab Kaam Nahi Kar Pata ...
पंडित रामप्रसाद के अनुसार सोने पर गुरु ग्रह का अधिपत्य माना जाता है। सोना मंहगी धातु है जिसे पावन और पूजनीय भी माना जाता है। अधिकतर लोग सोना खरीदने से पहले शुभ मुर्हूत देखते हैं फिर उसे खरीदते हैं क्योंकि मान्यता है की सोने में देवी लक्ष्मी का वास होता है। तभी तो शादी के समय घर में लक्ष्मी रूपी बहू को लाना हो या लक्ष्मी रूपी बेटी को विदा करना हो, दोनों पक्ष सोने के गहनों से अपनी बहू और बेटी को सजाते हैं। यह भी माना जाता है की सोना केवल अपनी कमाई का रखना शुभ होता है। सोने का मिलना अथवा गुमना दोनों अशुभ माने जाते हैं। जब किसी महिला का कोई गहना गुम हो जाए तो समझ जाएं भविष्य में कुछ बुरा होने वाला है...


अंगूठी के गुमने से सेहत संबंधित परेशानियां होती हैं।
कानों में डालने वाला कोई गहना गुम हो जाए तो किसी बुरे और दुखद समाचार प्राप्त होता है।
कमर बंद खो जाना भयंकर संकट का आंदेशा देता है।

कंगन का खोना प्रतिष्ठा में कमी लाता है।
नाक का आभूषण खो जाने का अर्थ है भविष्य में बदनामी अथवा अपमान होगा।
गले का हार गुम हो जाए तो वैभव में कमी आती है।
बाजू बंद के गुमने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बाएं पैर की पायल गुमना ऐक्सीडेंट अथवा महाविपदा का संकेत है।
बिछुआ गुम हो जाए तो पति की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
सिर का कोई गहना खो जाए तो आने वाले समय में टेंशन-परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
दाएं पैर की पायल गुमने से सामाज में बदनामी सहनी पड़ती है।




Note :- 
इन बातों में विश्वास आपको अपने अनुभव के अनुसार भी कर सकतें हैं ये सब तथ्यों पर आधारित है ।