Breaking News

महिला का स्वभाव बालों के प्रकार से पता लगाया जा सकता है-1

महिला का स्वभाव बालों  के प्रकार से पता लगाया जा सकता है।




बालों से जानिए....महिला का स्वभाव..............
आपने अब तक शरीर के कई अंगों के प्रकार और मनुष्य के स्वभाव के बारे में पढ़ा। आज हम जानेंगे बालों के प्रकार कैसे किसी व्यक्ति के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बताता है। समुद्रशास्त्र में बालों की बनावट और रंग की चर्चा है, जिसे देखकर किसी भी महिला के व्यक्तित्व और स्वभाव का बड़ी आसानी से पता लगाया जा सकता है।आगे क्लिक कर जानिए बालों के प्रकार महिलाओं के स्वभाव के बारे में क्या-क्या बताते हैं...



ध्यान रहे, यहां हम बात कर रहे हैं हमारे बालों के नैचरल कलर और शेप के बारे में।


* पैदाइशी सुनहरे बाल :-

जिन महिलाओं के बाल पैदाइशी सुनहरे होते हैं, उन्हें देखकर आप इतना तो जरूर कह सकते हैं कि वे अक्सर अपने दुर्बल और कमजोर शरीर को लेकर परेशान रहती हैं।
हालांकि,यह भी सच है कि ऐसी महिलाएं ज्ञानी होती हैं और स्वभाव से बेहद सरल होती हैं।




*बाल काले और बिल्कुल सीधे :-

जिन महिलाओं के बाल काले और बिल्कुल सीधे होते हैं वे स्पष्ट ख्याल की होती हैं।
उन्हें बात घुमा-फिराकर कहना और समझना नहीं आता। वे जैसा सोचती हैं उन्हीं विचारों को अपने आस-पास फैला भी डालती हैं।
वैसे ये ज्यादातर सरल और खुले विचारों वाली होती हैं।